सकरन थाना क्षेत्र में बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। वह बालू लोड कर सड़क पर वाहन चढ़ा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रॉली ओवर लोड थी, इसी वजह से पलट गई।
महराजनगर निवासी इस्लाम (31) ट्रैक्टर चालक था। बुधवार सुबह वह ट्रॉली में बालू लोड कर जिला मुख्यालय के लिए निकला था। तंबौर-लहरपुर मार्ग पर ट्रैक्टर को सड़क पर चढ़ाने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में पलट गया।
इससे इस्लाम भी ट्रैक्टर के नीचे दब गया। स्थानीय लोग आननफानन मदद में जुट गए। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर सीधा कर इस्लाम को बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक युवक की दबकर मौत हो चुकी थी।
लोगों की मानें तो ट्रॉली पर बालू ओवरलोड थी। इसी कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई।