फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से नहर में गिरा ट्रैक्टर, एक की मौत

Tue, 30 May 2017 11:26 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
खैराबाद थाना इलाके में मंगलवार दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मीनापुर-असोढन मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर शारदा माइनर में जाकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर पर सवार ग्रामीण की दबकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि उसका भतीजा जख्मी हो गया। चाचा और भतीजे दोनों ट्रैक्टर से कल्टीवेटर बनवाने जा रहे थे। आननफानन जख्मी भतीजे को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।  

खैराबाद के टकपुरवा गांव निवासी कमलेश कुमार (45) पुत्र गौरीशंकर अपने भतीजे बनवारीलाल पुत्र रामनरेश के साथ ट्रैक्टर से कल्टीवेटर बनवाने जा रहा था। चाचा-भतीजे मीनापुर-असोढन मार्ग पर पहुंचे, तभी गैस गोदाम के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पड़ोस से गुजरी शारदा माइनर नहर में जा पलटा, जिससे कमलेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जबकि उसका भतीजा दूर जाकर गिर।

हादसे को देख वहां से गुजर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़े और आननफानन ट्रैक्टर के नीचे दबे कमलेश को बाहर निकाला। लेेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जबकि उसका भतीजा जख्मी था। उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें