फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी, एक की मौत

Fri, 03 Feb 2017 10:59 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
सिधौली कोतवाली इलाके में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर बाड़ी मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम एक गन्ना लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उस पर सवार एक महिला और बालक जख्मी हो गया। घायलों को सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते हैं कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला पटिया निवासी जहीर खां (45) पुत्र अब्दुल मजीद अपनी रिश्तेदार रोशन (27) पत्नी मंजूर अहमद व फरहान (3) के साथ किसी रिश्तेदार के घर सिधौली कोतवाली इलाके के बाड़ी गांव आए हुए थे।

यहां से शुक्रवार देर शाम तीनों लोग बाइक से वापस लौट रहे थे। रास्ते में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर सामने से आ रहे गन्ना लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार जहीर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि महिला व मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें