सिधौली कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को करंट की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गई। घर की वायरिंग ठीक करते समय हादसा हो गया। परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव की अंत्येष्टि कर दी है। ग्राम भंडिया निवासी हरिओम (55) शनिवार दोपहर घर की वायरिंग ठीक कर रहा था।
इसी बीच वह अचानक तार से चिपक गया। इससे पहले कोई मदद को पहुंचता हरिओम करंट की चपेट में आ गया। जानकारी पाकर परिवार के सदस्यों ने घर की सप्लाई काटकर हरिओम को तार से अलग किया। लेकिन तब तक उसकी करंट लगने की वजह से मौत हो चुकी थी। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव की अंत्येष्टि कर दी है।