फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पहुंचीं नर्स, शौचालय में हुआ प्रसव

Thu, 26 Nov 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को स्टाफ नर्सों की लापरवाही से एक प्रसूता ने प्रसाधन कक्ष में बच्चे को जन्म दिया। पीड़ित परिवारीजनों का आरोप है कि प्रसव के लिए स्टॉफ को बुलाया गया था पर कोई वहां पर पहुंचा नहीं। हालांकि जानकारी मिलने पर प्रसूता को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जज्जा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


रेउसा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर नेवादा निवासी अनीता गौतम आशा बहू है। गुरुवार सुबह उसे प्रसव पीड़ा हुई। परिवार के सदस्य उसे लेकर रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां पर चिकित्सक कमलेश चंद्रा ने उसे भर्ती कर लिया। पर वहां पर तैनात स्टाप नर्सों ने ध्यान नहीं दिया।

प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला दर्द व शर्म के मारे निकट प्रसाधन कक्ष में पहुंच गई। वहां पर उसने एक बच्ची को जन्म दिया। पीड़ित परिवारीजनों का आरोप है कि प्रसूता के प्रसाधन कक्ष में प्रसव की सूचना देने के बाद भी कोई स्टॉफ वहां पहुंचा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद डॉक्टर वहां पहुंचे और आशा बहुओं की मदद से उसे उठाकर बेड पर पहुंचाया, जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें