फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत

Wed, 15 Nov 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टकराए वाहनों का दृश्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरगांव थाना क्षेत्र में बुधवार को ट्रिपलिंग कर जा रहे एक बाइक सवार परिवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मां व दुधमुंहे की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी जिले के रहने वाले ये लोग सीतापुर आ रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों की मानें तो बाइक सवार ने हेलमेट में नहीं पहन रखा था।

लखीमपुर खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरतहिया निवासी इकलाख की पत्नी मोबीर जहां (28) अपने पुत्र अशरफ (1) के साथ अपने मायके हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गंगा बेहड़ निवासी लाल मोहम्मद के घर आई थी।
विज्ञापन


बुधवार को मोबीर की बहन का पति लखीमपुर खीरी के ग्राम नौधन निवासी आरिफ भी अपनी ससुराल गंगा बेहड़ पहुंचा। बुधवार को आरिफ मोबीर जहां व उसके पुत्र अशरफ के साथ बाइक से सीतापुर आ रहा था।

तभी सीतापुर लखीमपुर मार्ग पर बेनियापुर के निकट एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को लेकर हरगांव सीएचसी दौड़ी लेकिन इसी बीच रास्ते में मोबीर जहां व उसके पुत्र अशरफ ने दम तोड़ दिया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मां व बेटे को मृत घोषित कर दिया। जबकि आरिफ को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें