फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपाल के करीबी की राइस मिल में मिला 1358 बोरी सरकारी चावल, केस

Tue, 17 May 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिसवां विधायक रामपाल यादव के खिलाफ प्रशासन के तेवर सख्त हो गए हैं। विधायक के करीबी व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन नीरज वर्मा झल्लर की राइस मिल से भारी मात्रा में सरकारी अनाज बरामद होने के बाद मंगलवार को उसके खिलाफ केस भी दर्ज करा दिया गया। इस मामले में नीरज के अलावा दो अन्य भी नामजद हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


विधायक रामपाल यादव व जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन नीरज वर्मा उर्फ झल्लर की बिसवां क्षेत्र के गुरेरा निवासी रामचंदर की साझेदारी में बिसवां के भोलगंज में श्रीबालाजी राइस एवं फ्लोर मिल चलती है। 

रविवार देर शाम बिसवां एसडीएम उदय प्रताप सिंह ने प्रशासन व पुलिस बल के साथ राइस मिल पर छापा मारा था। इस दौरान मिल परिसर से एक ट्रक गेहूं मिला था। इसके बाद टीम ने राइस मिल के सारे अभिलेख कब्जे में लिए गए। अभिलेखों के हिसाब से वहां मौजूद माल का मिलान करने पर करीब 1358 बोरी सरकारी चावल अधिक पाया गया था। 
विज्ञापन


अधिक पाया गया यह राशन अनाज की कालाबाजारी कर लाया गया था। इसी सिलसिले में मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक अखिलेश तिवारी ने एसडीएम के आदेश से मामले में केस दर्ज करा दिया। इंस्पेक्टर केके मिश्रा ने बताया कि मामले में विधायक के करीबी नीरज वर्मा उर्फ झल्लर के अलावा उसके साझीदार रामचंद्र वर्मा व फर्म श्रीबालाजी राइस एवं फ्लोर मिल को पार्टी बनाया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें