फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बालक का संदिग्ध हालात में मिला शव

Sat, 30 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के भूलनपुर मोहल्ले से शुक्रवार शाम लापता हुआ एक बालक का शव संदिग्ध हालात में शनिवार की सुबह कस्बे में ही एक प्राइवेट स्कूल के पीछे बरामद हुआ है। घटना को लेकर मृतक के परिवारीजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। कस्बे के भूलनपुर मोहल्ला निवासी जहिरूद्दीन का छह वर्षीय बेटा अयाज अहमद कस्बे के ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम वह घर से निकला, जिसके बाद वह लौट कर वापस नहीं पहुंचा। बालक के घर पहुंचने पर परिवारीजन ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन पता नहीं चला। शनिवार की सुबह बालक का शव संदिग्ध हालात में कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल के पीछे बरामद हुआ।

खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर परिवारीजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। एसओ मनोज यादव का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें