फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्शल पलटी, दो मरे

Sat, 27 Feb 2016 11:31 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
संदना इलाके के पनरभू गांव निवासी मुंशीलाल की बेटी अनीता की वरीक्षा थी। जिसके चलते उसके रिश्तेदार मछरेहटा के बहादुरपुर गांव निवासी राधे के यहां वरीक्षा लेकर गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे सभी वापस लौट रहे थे। तभी मिश्रिख में मनिकापुर के निकट मार्शल अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वाहन में सवार 11 लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


चालक वाहन को छोड़कर मौके से भाग निकला। हादसे में जख्मी लोगों को फौरन सीएचसी मिश्रिख ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने लड़की के बाबा भोले (60), गांव के ही राम आसरे (35) व शिवपाल (35) को गंभीर हालत मेें जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में देर रात भोले व राम आसरे की मौत हो गई।

घटना में संदना के पनरभू गांव के ही निवासी अशोक (20), मुंशीलाल (40), रामखेलावन (30), नीलकंठ (20), राम भजन (50), बेददा (50), मूलचंद (60) भी जख्मी हो गए। इन लोगों को मिश्रिख सीएचसी में उपचार कराया गया। घटना की खबर पाकर मिश्रिख पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें