फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता का कत्ल

Mon, 26 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला सोनारन टोला में रविवार रात दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। पिता का आरोप है कि बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। वहीं, ससुरालीजन का कहना है कि मौत छत से गिरने के कारण हुई है।
विज्ञापन


पिता ने पति, सास, ससुर, देवर व ननद सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

महोली कस्बे के मोहल्ला सोनारन टोला निवासी नीतू (25) पत्नी पंकज दीक्षित की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना को लेकर मृतका की ससुराल वालों का कहना है कि नीतू का परिवार में ही विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह छत से कूद गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की खबर पाकर हरदोई के बेनीगंज से पहुंचे मृतका के पिता कैलाश का कहना है कि 2010 में उसने बेटी की शादी की थी। शादी में दान-दहेज भी दिया था। इसके बाद भी उसकी पुत्री से दहेज में एक लाख रुपये, वाशिंग मशीन, कूलर आदि की मांग की जा रही थी।

इस मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके कारण उसने 2013 में दहेज प्रताड़ना को लेकर कोर्ट केस किया था। लेकिन बाद में ससुराल वालों से समझौता हो गया था। करीब दो माह पूर्व ही उसकी पुत्री विदा होकर ससुराल आई थी।

आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने के कारण की उसकी पुत्री को पीटकर मार डाला गया। उसने पुत्री के पति, सास, ससुर, देवर मस्ताना व सोनू, दो ननद सहित सात लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर नजमुल हसन का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें