सीतापुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई मौत के बाद घटना स्थल में मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर
सीतापुर शहर कोतवाली इलाके में बिहारीगंज गांव के पास एक बाग की रखवाली कर रहे युवक की शुक्रवार दोपहर संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। परिवारीजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस व बाग मालिक घटना को खुदकुशी बता रहे हैं। पुलिस ने मौके से एक देशी तमंचा व खोखा भी बरामद किया है।
बिहारीगंज गांव के पास आबकारी इंस्पेक्टर आलोक कुमार व अश्वनी श्रीवास्तव की बाग व फार्म है। शहर के सदर बाजार निवासी दीपू (21) अपने दो अन्य साथियों प्रकाश व रतन के साथ रखवाली करता था। शुक्रवार दोपहर उसकी संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके से एक तमंचा व खोखा बरामद किया है।
परिवारवाले हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिवार वालों ने हत्या के आरोप जैसी तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर वीर सिंह का कहना है कि युवक बाग की रखवाली कर रहा था। इसी बीच उसकी गोली लगने से मौत हुई है। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है। परिवार वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।