फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत

Tue, 13 Oct 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट में घास काटने निकला एक अधेड़ मंगलवार दोपहर को रास्ते में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कुछ लोग जब उधर से निकले तो उसे बेसुध पड़ा देख ग्रामीणों को सूचना दी। खबर पुलिस को भी दे दी गई है।
रामकोट के किन्हौटी गांव निवासी बुद्धा (50) मंगलवार दोपहर खेत से घास लेने जा रहा था।

रामकोट माइनर पटरी पर गुजरते समय वह पहले से पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह तड़पता रहा।

उधर, हादसे के कई घंटे बाद कुछ लोग उधर से गुजरे तो उसे बेसुध पड़ा देख ग्रामीणों को खबर दी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। एसओ केबी सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें