मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में ससुराल गए एक युवक ने पत्नी विदा न करने पर जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
मिश्रिख कोतवाली इलाके के बहादुरपुर निवासी छन्नू (30) की कस्बे के सीताकुंड वार्ड में ससुराल है। बताते हैं कि बुधवार को वह पत्नी को विदा कराने ससुराल गया था। आरोप है कि ससुराल वालों द्वारा पत्नी को विदा न किए जाने पर उसने जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक घटना को लेकर कोई केस दर्ज नहीं हुआ। इंस्पेक्टर केके मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।