फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लौट रहे पिता-पुत्र को बदमाशों ने लूूटा

Tue, 13 Jun 2017 11:12 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
loot
विज्ञापन
बारात में शामिल होकर बाइक से लौट रहे पिता-पुत्र को असलहों से लैस छह बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश करीब 11 हजार रुपये, मोबाइल आदि लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने गांव पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के पौन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंच सकी।  
विज्ञापन


लहरपुर मोहईयुद्दीनपुर गांव निवासी दिनेश पटेल अपने बेटे आकाश के साथ गांव के ही रामचंद्र वर्मा के बेटे की शादी में शामिल होने धौरहरा गया था। वहां से करीब आधी रात को दोनों बाइक से गांव आ रहे थे।

जब ये लोग अपने गांव के पास पहुंचे, तभी पहले से मौजूद छह बदमाशों ने इन लोगों को असलहे के बल पर रोक लिया। रोकने के बाद बदमाशों ने मोबाइल व करीब 11 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


लूटपाट के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। जिसके बाद पीड़िता पिता-पुत्र ने गांव पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। हालांकि घटना के करीब पौन घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें