समयपुर बादली इलाके में 25 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई। उसका शव वजीराबाद पाइप लाइन के पास से मिला। पुलिस को आशंका है कि महिला की किसी अन्य जगह पर हत्या करने के बाद शव को ठिकाना लगाया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे पुलिस को पाइपलाइन के पास एक युवती के अचेत अवस्था में पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तो पता चला कि युवती की मौत हो चुकी है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की उम्र करीब 25 साल है। उसके दोनों हाथ पर ओम लिखा हुआ है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि युवती की कहीं अन्य जगह पर हत्या करने के बाद उसके शव को नहर में फेंका गया है। ब्यूरो