फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पड़ी सरिया और सीमेंट लूट ले गए बदमाश

Wed, 30 Mar 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
बाइक गैंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाईंवे से सटी लड्डूपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्माण सामग्री की रखवाले कर रहे एक चौकीदार को मंगलवार रात नकाबपोश पांच बदमाशों ने दबोच लिया। चौकीदार के सीने पर कट्टा लगाकर बदमाशों ने वहां से सरिया, सीमेंट, तार समेत करीब 65 हजार रुपये का माल लूट लिया।
विज्ञापन


घटना से दहशतजदा चौकीदार ने सुबह अपने करीबियों को सूचना दी। साथ ही उसने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस घटना की जानकारी से इन्कार कर रही है। एसओ मनोज यादव का कहना है कि मामले को लेकर कोई सूचना नहीं आई है।

खैराबाद में नेशनल हाईवे के पास ही स्थित लड्डूपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पुलिया का निर्माण चल रहा है। जिसके चलते वहां भारी मात्रा में निर्माण सामग्री लगी है। उसकी रखवाली क्षेत्र के मिर्जापुरवा निवासी राकेश कुमार करता है। राकेश कुमार का कहना है कि मंगलवार रात दो नकाबपोश बदमाश उसके पास आए और तमंचा लगाकर काबू में कर लिया।
विज्ञापन


इस बीच तीन अन्य बदमाश आ धमके। बदमाशों ने बंधक बनाकर निर्माण सामग्री पार कर दी। बताते हैं कि करीब एक घंटे तक बदमाश वहां से सरिया आदि माल ढोते रहे। उसका कहना है कि बदमाशों ने आठ क्विंटल सरिया, टाई राड, आठ बंडल तार समेत करीब 65 हजार का माल लूट लिया।

लूटपाट के बाद कहीं शिकायत न करने की धमकी देकर बदमाश भाग निकले। सुबह चौकीदार ने अपने करीबियों को सूचना दी। बाद में उसने थाने में तहरीर दी है। एसओ मनोज यादव का कहना है कि यह मामला संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें