फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को अपहर्ताओं के चंगुल से सकुशल छुड़ाया

Sat, 13 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां कोतवाली पुलिस ने आठ फरवरी को मधवापुर तिराहे से अगवा हुए मासूम को सकुशल छुड़ा लिया है। साथ ही बच्चे को अगवा करने वाले दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा व बाइक बरामद हुई है। ये लोग बच्चे के बदले 50 हजार रुपये की फिरौती मांग रहे थे। फिरौती की रकम लेने जाते समय पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि 8 फरवरी को बिसवां कोतवाली क्षेत्र के चंदन महमूदपुर निवासी विनोद कुमार के पुत्र शिवा (4) का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था।

बदमाश बच्चे के साथ विनोद की मोटर साइकिल भी ले भागे थे।  बदमाशों ने घरवालों से 50 हजार रुपये की फिरौती की मांग की थी। परिवारीजनों की शिकायत पर बिसवां कोतवाली में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इसी बीच पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर शुक्रवार शाम तालगांव थाना क्षेत्र के बेनीरामा पुल के निकट नाकेबंदी की। पुल के करीब बदमाशों के पहुंचते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को बच्चे के साथ दबोच लिया।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कलुआपुर मेंहदीपुरवा निवासी कल्लू बृजवासी व ऊंचा खेड़ा सरसा निवासी राजेंद्र पासी के रूप में हुई है। उनके कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है। लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें