फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को बंधक बना रात भर पीटा

Sun, 12 Jun 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चोरी के आरोप में दबंगों ने एक दलित किशोर को बेहटा ब्लॉक भवन में बंधक बना लिया। रात भर कमरे में बंद कर ट्रैक्टर की बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की। बर्बरता इस कदर रही कि दबंग रातभर रुक-रुककर उसे पीटते रहे।
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया और तंबौर सीएचसी पहुंचाया। पिटाई से उसकी पीठ बुरी तरह से नीली पड़ गई थी। किशोर की मां ने तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी बाराबंकी जिले का निवासी है, जो खुद को ठेकेदार बता रहा है। घटना में ब्लॉक में तैनात चौकीदार को भी नामजद किया गया है। 

मोहम्मदपुर उसिया निवासी राम प्रसाद का पुत्र वर्मा (14) शुक्रवार को घर के बाहर बैठा था। उसी दौरान क्षेत्र के संहजर निवासी प्रमोद शुक्ला व बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुड़वली निवासी धर्मवीर वर्मा बाइक से पहुंच गए। दोनों लोगों ने पड़ोस के गांव में चलने की बात कहकर उसे बाइक पर बैठा लिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों उसे बेहटा ब्लॉक ले आए। यहां पर धर्मवीर ने उसे कमरे में बंद कर दिया और मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर ट्रैक्टर की बेल्ट से पीटने लगा। उधर, बेटे के घर न पहुंचने से परिवारीजन चिंतित हो उठे। इसी बीच किसी ने परिवार को बताया कि वर्मा को जो लोग घर से लेकर गए हैं, उन्होंने बेहटा ब्लॉक के एक कमरे में उसे बंधक बना रखा है।

किशोर की मां भगाना देवी तंबौर थाने पहुंची और पूरी बात बताई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामशंकर यादव ने पुलिस बल के साथ ब्लॉक पर छापा मार किशोर को मुक्त कराया और आरोपी धर्मवीर वर्मा को हिरासत में ले लिया। 

पुलिस ने जख्मी किशोर को कस्बा तंबौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।  मां भगाना देवी ने बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुड़वली निवासी धर्मवीर वर्मा, तंबौर थाना क्षेत्र के संहजर निवासी प्रमोद शुक्ला व ब्लॉक के चौकीदार रमेश कुमार के  खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राम शंकर यादव ने बताया कि तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें