फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे फिर बम धमाका, युवक घायल

Mon, 28 Dec 2015 11:00 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इटौंजा में सीतापुर रोड पर अर्जुनपुर गांव में नॉवेल इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने सोमवार शाम सीतापुर हाईवे किनारे रखे बम विस्फोट हो गया। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी बच गया। ट्रॉमा सेंटर में उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र के गांव मनवा निवासी जरदोजी कारीगर अबू सहामा (32) अपने साथी मुजीब अली संग बाइक से काकोरी के शेखपुर गांव में आया था। सोमवार शाम दोनों घर लौट रहे थे। इटौंजा में सीतापुर रोड पर अर्जुनपुर गांव में नॉवेल इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने बाइक खड़ी कर अबू सहामा लघुशंका करने लगा। इसके बाद अबू ने एक पत्थर झाड़ियों में फेंका। इससे वहां विस्फोट हो गया और अबू जख्मी हो गया। जबकि उसका दोस्त मुजीब बच गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें