क्राइम ब्रांच के हरमीत सिंह, अंजनी पांडेय व नंद कुमार तिवारी ने पुलिस टीम के साथ बिसवां के शंकरगंज के निकट छापा मारा। यहां पर पुलिस ने एक बोलेरो में सवार दो लोगों को पकड़ा। पुलिस ने तलाशी ली, तो बोलेरो में 40 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। टीम ने बोलेरो को कब्जे में लेते हुए उसमें सवार दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पेटी में बरामद शराब पर हरियाणा का स्टीकर लगा था। इसकी सेल का अधिकार अरुणांचल छपा हुआ था। इससे जाहिर हो रहा था कि जो शराब हरियाणा से बनकर अरुणांचल में सप्लाई होनी थी, उसे अवैध तरीके से इस जिले में लाया गया है।
क्राइम ब्रांच के प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामपुर कलां थाना क्षेत्र के ग्राम सरैंया कादीपुर निवासी सत्य नारायण गुप्ता व सरैंया स्टेशन निवासी विमल कुमार के रूप में हुई है। अवधेश नाम के एक व्यक्ति का नाम भी सामने आ रहा है। आरोपियों से पूछताछ के बाद इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।