फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों से परेशान हो छात्राओं ने छोड़ा कॉलेज

Fri, 04 Sep 2015 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर के एक प्राइवेट कॉलेज की छात्राएं इन दिनों मनचलों से परेशान हैं। स्कूल आने व जाने के समय मनचले फब्तियां कसते हैं। हरकतों से आजिज आकर करीब 5 छात्राएं अब कॉलेज आने से ही कतराने लगी हैं।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन ने पुलिस से शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई न होने से बदमाशों के हौसले बढ़ गए हंै। अब ये लोग कॉलेज के आसपास ही मंडराने लगे हैं।

सहमी छात्राओं ने 1090 पर भी शिकायत की लेकिन पुलिस अभी भी नहीं चेत रही है। बदनामी के डर से अभिभावक भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि पुलिस की इस लापरवाह कार्यशैली को लेकर लोगों में गुस्सा है।

कमलापुर के एक प्राइवेट कॉलेज के प्रबंधक ने बताया कि मनचले अक्सर सुबह बिसवां रोड पर बाइकों से सक्रिय हो जाते हैं। इस मार्ग से कॉलेज आने वाली छात्राओं को परेशान करते हैं।
विज्ञापन


छात्राओं ने अपने टीचर्स को जानकारी दी तो कॉलेज प्रशासन ने पुलिस से संपर्क किया लेकिन कोई कार्रवाई न होने से शोहदों के हौसले बढ़ गए हैं। अब मनचले कॉलेज गेट के पास ही आए दिन बच्चियों को छेड़ते हैं।

कॉलेज के निकट पेट्रोल के पास, कसमंडा रोड, खमरिया व पुरैना पुल, मास्टरबाग आदि स्थानों पर इन्हें अक्सर खड़े देखा जा सकता है। उनका कहना है कि कभी युवक लड़कियों के आगे बाइक लगा देते हैं तो कभी फोन पर बात करने के बहाने अश्लीलता करते हैं।

कई छात्राओं ने डर के मारे कॉलेज आना ही बंद कर दिया है। बात बढ़ने पर एक छात्रा ने 1090 पर शिकायत की थी पर अब तक कुछ नहीं हुआ। एसओ अजय प्रकाश सिंह का कहना है कि इस प्रकार की कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है। यदि ऐसा कोई मामला है तो जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें