फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में तीन किलोमीटर तक फंसी रही बालिका, गिरने से जान गई

Wed, 16 Dec 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता को खाना देकर लौट रही एक बालिका को हाईवे पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह कार की छत में जा फंस गई पर घबराए चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और मासूम तीन किलोमीटर तक चली गई। कार से गिरने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


कुंवरपुर के पास उसका शव पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी लखनऊ की ओर जा रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टोल बैरियर के फुटेज निकलवाकर पुलिस कार का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

अटरिया निवासी केशन गुप्ता अपना दूसरा घर बनवा रहे हैं। बुधवार को उनकी 11 साल की बेटी प्रांशी पिता को खाना देने गई थी। खाना देने के बाद वह हाईवे पार कर घर लौट रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच सिधौली की ओर से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मासूम उछलकर कार की छत में जा फंसी पर घबराए चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, जिससे वह अटरिया चौराहे से करीब तीन किलोमीटर दूर तक कार में फंसी रही। 

यह देख लोगों ने बाइक से कार का पीछा किया तो कुंवरपुर के निकट बालिका की लाश पड़ी मिली। तब तक चालक कार समेत मौके से भाग चुका था। घटनास्थल से कुंवरपुर की दूरी करीब तीन किमी. है।

खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घिसटने की वजह से शव काफी क्षत-विक्षत हो गया था। कार के बारे में पता लगाने के लिए पुलिस टोल बैरियर के फुटेज तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें