तालगांव इलाके में जहां एक महिला संग दो लोगों ने रेप किया, वहीं खेत गई एक किशोरी संग युवक ने छेड़खानी की। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तालगांव के एक गांव की महिला सोमवार की शाम नित्यक्रिया गई थी।
गांव के ही रिन्नो ने खैराबाद के कलबलपुर गांव निवासी गोकर ने उसे दबोच लिया और उसे गन्ने के खेत में ले जाकर रेप किया। रेप करने के बाद आरोपी भाग निकले। जिसके बाद मंगलवार को पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार को खेत गई थी। इसी बीच गांव निवासी श्रवण ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके संग छेड़खानी की। पीड़िता ने घर पहुंच आपबीती सुनाई। जिसके बाद थाने में तहरीर दी।