फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना अफसर बता पांच युवकों को नौकरी के नाम पर ठगा

Sat, 12 Nov 2016 11:41 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
पुलिस
विज्ञापन
खुद को सेना का अफसर बता एक व्यक्ति ने पांच युवकों को सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने एसपी व डीएम को पत्र लिखकर शिकायत की। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने सीओ सदर को जांच सौंपी है। 
विज्ञापन


मछरेहटा के लालपुर इटव्वा निवासी मनोज व संजय, कानपुर के चंद्रनगर लाल बंगला निवासी अरविंद व राजेश, खैराबाद के चिल्लाय सरांय निवासी तुफैल अहमद ने डीएम व एसपी को पत्र भेज कर आरोप लगाया है कि उन लोगों की मुलाकात महोली निवासी सौरभ से शहर में आर्मी कैंटीन के पास हुई थी।

सौरभ ने खुद को आर्मी का अफसर बताते हुए सेना में नौकरी दिलाने की बात कही थी। इस पर वे लोग झांसे में आ गए। जिसके बाद पांचों युवकों ने सौरभ को तीन लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन


जिसके बदले उसने युवकों को फर्जी जॉइनिंग लेटर व आईकार्ड दिया और शहर की आर्मी कैंटीन में जॉइन करने को कहा। पांचों युवक कैंटीन पहुंचे तो उन्हें ठगे जाने का अहसास हो गया। सीओ सदर उमाशंकर सिंह का कहना है कि इस प्रकरण की जांच उन्हें सौंपी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें