फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में फायरिंग, चार जख्मी 

Sat, 16 Apr 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चौखड़िया में भूमि विवाद में एक दबंग ने अपने पिता की पिटाई कर दी, जब उसके अन्य भाई व परिवार के लोग बचाने पहुंचे तो उसने फायर झोंक दिया। दबंग के बेटे, बेटी व पत्नी ने भी लाठियां चलाईं, जिससे चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी पिसावां में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


चौखड़िया गांव निवासी दशरथ अपने पिता से जमीन बेचने की जिद काफी समय से कर रहा है। इसी को लेकर शनिवार सुबह दशरथ का उसके पिता बल्ला से विवाद हो गया। जिसके बाद उसने बल्ला की पिटाई शुरू कर दी।

जब पिता को बचाने के लिए परिवार के अनूप, रजनीश, राजकुमार व सुधा पत्नी राजकुमार दौड़ी तो दशरथ ने फायर कर दिया, जिससे रजनीश को गोली लग गई। उधर, बल्ला के पक्ष में कई लोगों को आता देखकर दशरथ के पुत्र मीनू, पुत्री व पत्नी ने भी लाठियों से हमला कर दिया, जिससे अन्य लोग भी जख्मी हो गए। जख्मी रजनीश ने दशरथ व उसके पुत्र, पत्नी आदि के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें