फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म

Mon, 13 Jun 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
रामकोट थाना क्षेत्र में एक ने महोली क्षेत्र की महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। जिसके बाद मुंह न खोलने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने महोली कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। 
विज्ञापन


महोली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विपिन  के पड़ोस में ही एक महिला (30) रहती है। महिला अपने मायके जाना चाहती थी। इस बात का फायदा उठाते हुए विपिन ने कहा कि वो उसे मायके छोड़ देगा। विपिन रविवार को महिला को मोटर साइकिल से लेकर मायके के लिए निकला।

इसी बीच विपिन ने बताया कि वह कुछ देर के लिए अपने एक रिश्तेदार के घर चल रहा है। इस पर महिला ने कोई एतराज भी नहीं किया। विपिन महिला को रामकोट थाना क्षेत्र के एक गांव लाया। यहां पर एक घर में महिला को बंधक बना लिया। जिसके बाद जान से मार देने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


महिला की अस्मत लूटने के बाद विपिन महिला को मुंह न खोलने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। सोमवार की सुबह महिला किसी तरह से अपने घर पहुंची और परिवार को घटना बताई। जिसके बाद पीड़िता ने विपिन के खिलाफ महोली कोतवाली में तहरीर दी है।

प्रभारी निरीक्षक अशोक पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर विपिन के खिलाफ दुष्कर्म आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें