खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को मिलावटखोराें के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दो खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। एक दुकान से एक्सपायरी मठ्ठा के दस पैकेट नष्ट कराए।
अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया शहर के राजस्थानी स्वीट्स से मिलावट की आशंका को देखते हुए देशी घी व काजू की बर्फी का नमूना भरा। महमूदाबाद में टीम को देखते हुए व्यापारियों ने बाजार बंद कर दी। इससे टीम बैरंग लौट आई।
कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय के पीछे एक दुकान पर एक्सपायरी मट्ठा बिकता मिला। मौके पर टीम ने दस पैकेट नष्ट कराएं। नमूनो को जांच के लिए भेज दिया गया है।