फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत से भागे युवक का बाग में लटका मिला शव

Wed, 19 Aug 2015 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदना में लड़की भगाने के आरोप में पकड़ कर थाने लाए गए युवक का शव गांव के करीब एक बाग में फांसी के फंदे से लटका मिला। पिता ने थाना पुलिस व लड़की के करीबियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि युवक थाने से भाग गया था। जिसके बाद उसने फांसी लगा ली। खबर पाकर मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी के साथ कई थानों की फोर्स भी आ गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

संदना के जहांनपुर गांव निवासी राजेंद्र (27) पुत्र जगदीश पासी क्षेत्र के रालामऊ के पास मोबाइल बनाता था। वह दस अगस्त को एक लड़की को भगा ले गया था। जिसके बाद संदना थाने की पुलिस ने युवक के घरवालों पर दोनों को जल्द पेश करने का दबाव डाला।
विज्ञापन


परिवारीजनों के मुताबिक 14 अगस्त को राजेंद्र व उसके द्वारा भगाई गई लड़की को पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने लड़की को तो उसके पिता के हवाले कर दिया, लेकिन राजेंद्र को कस्टडी में रखा था।

इसी बीच बुधवार दोपहर राजेंद्र का शव उसके गांव से करीब दो किलोमीटर दूर चौपडिया गांव में आम के बाग में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

इस बीच थाने से पहुंचे सिपाहियों ने राजेंद्र के गायब होने की सूचना दी। घबराए घरवाले सीधे एसपी के पास पहुंचे। यहीं पर उन्हें राजेंद्र की मौत की खबर मिली। थोड़ी ही देर में सैकड़ों ग्रामीण जमा हो गए। कई थानों की फोर्स बुला ली गई।

राज्यमंत्री रामपाल राजवंशी भी आ गए। पुलिस अधिकारियों ने नाराज लोगों से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राजेंद्र के पिता जगदीश का कहना है कि उसके बेटे को पुलिस ने पांच दिन तक थाने में बैठाए रखा। बुधवार को पुलिस ने गांव पहुंच राजेंद्र के भाग जाने की सूचना दी।

जगदीश हत्या का आरोप है कि थाने की पुलिस ने लड़की वालों के साथ मिलकर राजेंद्र की हत्या कर दी। उसने रामू पासी, चंदा, भारत व सतीश शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। उधर, एसपी ने मामले में एसओ जयशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश्ा पांडेय व सिपाही महेश यादव व राजकुमार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें