फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ को पीटकर मार डाला, निर्वस्त्र कर फेंका शव

Sun, 10 Sep 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र मेें शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक ग्रामीण को धारदार हथियार से जख्मी करने के बाद पीट-पीटकर मार डाला। उसके नाजुक अंगों को भी बुरी तरह से जख्मी कर दिया। हत्या के बाद बदमाशों ने शव से भी दरिंदगी की। शव को निर्वस्त्र कर गांव के बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन


बताते हैं कि ग्रामीण शनिवार शाम से लापता था। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हत्या किसने और किस मकसद से की है, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। हत्या की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। 

थाना क्षेत्र के रायमड़ोर निवासी रमई (55) शनिवार शाम घर से निकला था लेकिन काफी देर बाद भी वह नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों ने रिश्तेदारों में खोजबीन की, लेकिन फिर भी पता नहीं चला। इधर, रविवार सुबह गिरवरपुर के निकट मालती प्रसाद के अहाते में छप्पर के नीचे लोगों ने एक अधेड़ का शव पड़ा देखा। उसके दोनों हाथों में फ्रैक्चर था।
विज्ञापन


नाजुक अंगों पर गंभीर जख्म थे। शरीर के कई अंगों पर धारदार हथियार से जख्म करने के निशान मिले। ग्रामीण संदेह जता रहे हैं कि अज्ञात बदमाशों ने मौका पाकर अधेड़ को दबोच लिया होगा और फिर धारदार हथियार व डंडों से पीटकर उसकी नृशंस हत्या कर दी।

उधर, खबर फैलते ही रमई के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त रमई के रूप में की। रमई के पुत्र अयोध्या प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की हत्या किस वजह से की गई है, इसका पता नहीं चल रहा है। उसने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ तंबौर थाने में तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि रमई की हत्या की गई है। पुत्र की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही राजफाश किया जाएगा।

गांव के रमई की हत्या के बाद राय मड़ोर समेत आसपास गांवों के बाशिंदे दहशत में हैं। गांव के लोगों की माने तो रमई मिलनसार व्यक्ति था। गांव में उसका किसी से विवाद भी नहीं हुआ था। इसके बावजूद हत्यारों ने उसकी हत्या इस तरह बेरहमी से की है, यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है।

गांव के लोग इस बात से और भी दहशत में हैं, कि हत्यारों ने हत्या करते वक्त क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। जहां रमई के नाजुक अंगों पर जख्म किए गए हैं, वहीं उसका शव निर्वस्त्र कर फेंक दिया गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें