जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी जैनब के चुनाव में मदद करने वाले
को इसी वार्ड के दूसरे प्रत्याशी व उसके करीबियों ने जान से मारने की धमकी
दी है।
मामले में पीड़ित की मां ने एक प्रत्याशी सहित तीन नामजद व दो
अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
शहर के रोटी गोदाम निवासी सरस्वती पाल का कहना है कि उसका बेटा आदित्य उर्फ
पप्पू पाल जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी जैनब पत्नी स्व. जग्गू प्रधान के
चुनाव में मदद कर रहा था। जिसके चलते रोटी गोदाम निवासी रिजवान, रेहान,
फरीद व दो अज्ञात लोग बुधवार रात उसके घर पहुंचे।
आरोप है कि इन लोगों ने
जैनब की मदद न करने की धमकी दी। साथ ही गालियां दी और जान से मारने की धमकी
भी दी। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।