फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति जुलूस निकाला, प्रत्याशी, समर्थकों पर रिपोर्ट

Fri, 16 Oct 2015 10:51 PM IST
Gungchai
विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर अनुमति के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी को बाइक रैली निकालना महंगा पड़ गया। पुलिस ने प्रत्याशी और उसके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मतदान की तिथि नजदीक आते ही प्रत्याशी चुनाव प्रचार में तेजी से जुट गए है। क्षेत्र में एक जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने बृहस्पतिवार को शक्ति प्रदर्शन कर क्षेत्र में बाइक जुलूस निकाला। जुलूस में कई लोग शामिल थे। मामले की जानकारी पर इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने चौकी इंचार्ज आरबी सिंह को बगैर स्वीकृत के निकाले जा रहे जुलूस को रोकने के निर्देश दिए। पुलिस ने के निर्देश के बावजूद प्रत्याशी और उनके समर्थक नहीं माने। चौकी इंचार्ज आरबी सिंह ने बताया कि जिला पंचायत के प्रत्याशी नरेश ने समर्थकों के साथ बृहस्पतिवार को गांव मोहब्बतपुर में बाइक रैली निकाली थी। मना करने पर भी प्रत्याशी और उनके समर्थक नहीं माने। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी नरेश, उसके समर्थक रमेश, उमेश के खिलाफ बगैर स्वीकृत के जुलूस निकालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें