थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने गुरुवार रात एक महिला के खेत में लगे पापुलर के पेड़ काट डाले। महिला ने इस संबंध में गांव के ही पांच लोगों पर पेड़ काटने का आरोप लगाया है।
ग्राम बांधेपुरवा निवासी गीता देवी का खेत गांव के बाहर है। उस खेत में उसने पापुलर के पेड़ लगा रखे थे। गुरुवार रात कुछ लोगों ने 50 पेड़ काट डाले और लकड़ियां भी गायब कर दीं।
सुबह महिला जब खेत पहुंची, तब उसे पेड़ कट जाने की जानकारी हो सकी। महिला ने गांव के ही पांच लोगों पर पेड़ काटने का आरोप लगाया है।
महिला ने इस संबंध में गांव के कामता समेत पांच लोगों के खिलाफ सकरन थाने में तहरीर दी है। पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है।