फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी के विवाद में युवक को गोलियों से भूना

विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर के व्यस्ततम इलाके में शुक्रवार शाम प्रॉपर्टी के विवाद में स्कूटी सवार युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने उसे रोककर पहले उस पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दागीं, फिर पत्थर से सिर कुचल डाला। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। इस मामले में मृतक की पत्नी ने मृतक के दो सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

शहर के मोहल्ला मन्नी चौराहा पर जनता इंटर कॉलेज के करीब रहने वाले सादिक उर्फ पप्पू (45) का अपने भाइयों से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की शाम सादिक बाइक से किसी काम के सिलसिले में बाजार आ रहा था। उजागर लाल इंटर कॉलेज के पास स्कूटी सवार दो लोगों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी चला रहे व्यक्ति ने हेलमेट पहन रखा था जबकि पीछे बैठे शख्स ने गमछे से अपना चेहरा बांधा हुआ था। सादिक के बाइक रोकते ही स्कूटी पर पीछे बैठे व्यक्ति ने तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया। गोली सादिक के सीने में लगी। इसके बाद भी वह जान बचाने के लिए भागा।

इस पर हमलावर ने दूसरा फायर उसकी पीठ पर किया। इस बार सादिक गिर पड़ा। उसके गिरते ही हमलावरों ने तीसरी गोली माथे पर तमंचा सटाकर मारी और फिर पत्थर से सिर पर कई प्रहार किए। हमलावरों को जब इत्मिनान हो गया कि सादिक मर चुका है तब वह स्कूटी पर सवार होकर भाग गए।

सरेशाम कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार की गोलियों से भूनकर हत्या किए जाने के बाद हड़कम्प मच गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 

प्रॉपर्टी के विवाद में युवक की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मृतक की पत्नी मजहिबा द्वारा उसके ही सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। हत्यारों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

-योगेन्द्र सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें