फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लपटों में तीन लाख की फसल राख

Fri, 17 Mar 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जला घर और सामान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महोली व सदरपुर इलाके में जहां हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग से करीब ढाई लाख रुपये के गन्ने की फसल जलकर राख हो गई, वहीं सकरन में तीन घरों में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक लाख रुपये की संपत्ति व तीन मवेशी झुलस गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह लपटों पर काबू पाया। संबंधित तहसील को घटनाओं की सूचना दे दी गई है।  
विज्ञापन


महोली इलाके के चडरा निवासी ओम मिश्रा का 13 बीघा व यहीं के हेमराज सिंह का 10 बीघा गन्ने की फसल हाईवे के किनारे खेतों में लगी थी। शुक्रवार दोपहर खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के केबल में स्पार्किंग होने लगी, जिससे खेत में चिंगारी गिरने से गन्ना जल उठा।

गन्ना जलने पर ग्रामीण दौड़े। आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। हादसे में 23 बीघा गन्ना जलकर राख हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने आग को फैलने नहीं दिया। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन


सकरन के धनपुरिया गांव में अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार तीन बजे अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने सुरेश, भगौती व छोटकन आदि के घरों को अपनी आगोश में ले लिया।

सुरेश के दस हजार रुपये की नकदी के अलावा एक भैंस व दो बकरी तथा परचून की दुकान भी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की काफी मेहनत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।

अग्रिकांड में करीब एक लाख की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना पाकर पुलिस व लेखपाल ने जांच कर पीड़ितों को सरकारी सहायता दिलाने की बात कही है। सदरपुर थाना क्षेत्र के इनैतापुर निवासी रामावती पत्नी प्रेमचन्द के सद्दूपुर तराई वाले खेत में लोधौनीपुर निवासी रामचरण ने बंटाई पर गन्ना बोआई की थी।

गन्ना फसल लगभग कटने वाली थी, कि शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे खेत के बीच से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से गन्ने की फसल में आग लग गई।

आग लगने से तैयार गन्ने की पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग को काबू करने के लिए खेतों की बोरिंग पर पंपिंग सेट चलाकर आग को काबू किया। सूचना के बाद दमकल कर्मी भी पहुंचे, लेकिन ग्रामीण आग बुझा चुके थे। तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें