लाइन को शिफ्ट करते समय एक संविदा कर्मी करंट लगने से खंभे से गिर गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने एसएसओ की लापरवाही की शिकायत पुलिस से की है।
पावर कॉर्पोरेशन का संविदा कर्मी मदन रविवार दोपहर खंभे पर चढ़कर क्षेत्र की लाइन की ठीक कर रहा था। इस दौरान उसने एसएसओ मुकेश से शट-डाउन लिया था। मदन पोल पर लाइन शिफ्ट कर ही रहा था कि लाइन में करंट दौड़ने लगा। चपेट में आने से मदन पोल से नीचे गिरकर घायल हो गया।
घायल मदन ने एसएसओ मुकेश द्वारा बरती गई लापरवाही के मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। उधर, पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता आरबी यादव का कहना है कि मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।