सिधौली थाना क्षेत्र में बकरी चराने गए एक बालक से दो
किशोरों ने कुकर्म किया। हालत बिगड़ने पर दोनों आरोपी मौके से भाग गए।
पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बालक को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
सिधौली का एक बालक (8) गांव के बाहर खेतों की तरफ बकरियां चराने गया था। इसी बीच में गांव के नफीस व करामत वहां आ गए।
दोनों किशोरों ने बालक को दबोच लिया और खेत में ले जाकर उसके साथ कुकर्म
किया। इससे बालक की हालत बिगड़ गई। उसकी हालत खराब होते देख दोनों किशोर
मौके से भाग गए।
घटना के बाद बालक ने घर जाकर आपबीती बताई। जिस पर परिवार ने सिधौली कोतवाली
पहुंचकर गांव के नफीस व करामत के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक
रवींद्र नाथ राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।