रेउसा क्षेत्र में संक्रामक रोग तेजी से पांव पसार रहे हैं। शुक्रवार को डायरिया की चपेट में आकर एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि गांव में कई अन्य बच्चे व युवक बीमार हैं। पीड़ित क्षेत्र के प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं।
मगदापुर निवासी इरफान की पुत्री बिट्टू आठ माह को उल्टी व दस्त हो रहे थे। परिवार ने उसे निकट के प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया, जहां चिकित्सक ने डायरिया की पुष्टि की। इलाज के दौरान शुक्रवार को बिट्टू ने दम तोड़ दिया। गांव में जबरील की पुत्री शबीना (13) व शहनाज (4) भी बीमार पड़ी है।
इनका भी निजी चिकित्सकों से इलाज चल रहा है। गांव में अन्य कई बच्चे भी बीमार हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि डॉक्टरों टीम गांव गई थी। बीमार बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, दवाएं भी दी गईं।