फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पड़े हाईटेंश्ान तार के करंट से बालक की मौत

Tue, 19 Jan 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर चारा लेने गया बालक खेत में टूटे पड़े बिजली के तारों में फंस गया। तारों में हाईवोल्टेज करंट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाइन बंद करवाकर उसका शव निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

लहरपुर के गड़ौसा गांव निवासी मुश्ताक का पुत्र अनस (12) मंगलवार दोपहर चारा लेने जा रहा था। सकरन क्षेत्र के लोदारा गांव के करीब एक खेत में बिजली का तार टूटा पड़ा था।
विज्ञापन


जैसे ही बालक खेत में पहुंचा हाईटेंशन लाइन में उलझ गया। हाईवोल्टेज करंट आने से उसे संभलने का भी मौका नहीं मिला। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के दौरान चीख सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों के मुताबिक हाई वोल्टेज लाइन का केबल टूटा पड़ा था, उसमें करंट आ रहा था।

जिसके चलते कोई भी बच्चे को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। सूचना देने के बाद लाइन बंद करवाई गई लेकिन तब तक बच्चे ने दम तोड़ दिया था। ग्रामीणों ने घटना के बाद मृतक के परिवारीजनों व पुलिस को सूचना दी।

खबर पाकर सकरन पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ रामबाबू का कहना है कि क्षेत्र के लोदारा गांव के पास एक बालक करंट की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें