फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा चयन धांधली में सेक्रेट्री व जेई पर केस

Wed, 23 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोटा चयन में गड़बड़ी का आरोप लगा मछरेहटा ब्लॉक के बहादुरपर गांव की एक महिला ने कोर्ट के जरिये पंचायत सेक्रेट्री व जेई के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। मछरेहटा पुलिस ने कोर्ट के आदेश से मामला दर्ज कर लिया है। जांच सीओ मिश्रिख उदय प्रताप सिंह कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


मछरेहटा के राजेपारा ग्राम पंचायत के कोटे का चयन हो रहा था। चयन में सुमन पत्नी त्रिवेणी सहाय व रामबाला पत्नी सुनील कुमार ने दावेदारी की थी। प्रशासन की ओर से क्षेत्र के पंचायत सेक्रेट्री इख्तियार अली व जेई वाइके सिंह गए थे। चयन प्रक्रिया के दौरान सुमन ने धांधली का आरोप लगाया था।

कई ग्रामीणों ने धांधली का आरोप लगाते हुए कोटा चयन का विरोध शुरू कर दिया था। वोटिंग के दौरान दोनों पक्षों में बवाल भी हुआ था। इस दौरान वहां मौजूद दरोगा दिवाकर सरोज व अन्य पुलिस कर्मियों ने पब्लिक पर जमकर लाठियां बरसाई थीं। कई लोग पुलिस की लाठीचार्ज में बुरी तरह जख्मी हुए थे।
विज्ञापन


इस लाठीचार्ज में सुनीता ने दरोगा व अन्य पुलिस कर्मियों पर भी एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया था। बवाल के बाद कोटा चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। इस गंभीर मामले को लेकर सुमन पक्ष ने ग्रामीणों के साथ मिलकर डीएम से शिकायत भी की थी, लेकिन अफसरों से मिलीभगत के चलते पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था।

पुलिस से मदद न मिलने के कारण सुनीता ने कोर्ट का सहारा लिया। न्यायालय ने मामले में केस दर्ज करने के आदेश दिए। जिसके चलते मछरेहटा पुलिस को आखिरकार मजबूर होकर पंचायत सेक्रेट्री इख्तियार अली व जेई वाईके सिंह के खिलाफ एससी, एसटी सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर करना पड़ा। मामले को लेकर थाना प्रभारी दिवाकर सरोज का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच सीओ मिश्रिख उदय प्रताप सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें