जांच में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन में गड़बड़ी मिलने पर एक महिला कोटेदार व उसके पति के भतीजे के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक ने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के न्यामूपुर कलां की रामजानकी पत्नी शिवनाथ कोटेदार हैं। बताते हैं कि शिकायत मिलने पर लेखपाल शिवराम ने कोटे की जांच की थी। जांच में 17 कट्टी गेहूं व 18 कट्टी चावल स्टाक में कम पाया गया था।
राशन कम निकलने पर कोटेदार के भतीजे ने जबरन यह राशन अलग से मंगवा कर पूरा कर दिया था। जिसकी जांच रिपोर्ट लेखपाल ने एसडीएम को सौंपी।
जांच में मामला सही पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षक ने लहरपुर कोतवाली में कोटेदार व उसके पति के भतीजे पवन वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।