फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या मामले में चार नामजद

Mon, 25 Jan 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में शनिवार को अधेड़ की धारदार हथियार से हुई हत्या मामले में परिवार के लोगों ने रंजिश का हवाला देते हुए चार लोगों को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


रेउसा इलाके के मुड़रिया गांव निवासी रामस्वरूप (55) पुत्र दीनबंधु शुक्रवार से लापता था। शनिवार शाम उसका शव रेउसा क्षेत्र के कुंडी गांव के पास रामजी के खेत में पड़ा मिला। उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई मुन्नीलाल ने क्षेत्र के कुंडी निवासी रामचंद्र व रामगोपाल, कुटीपुरवा निवासी गुडडू, कुम्हारनपुरवा निवासी रमाकांत व बछन्ने के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नीलाल का आरोप है कि उसका चचेरा भाई रामस्वरूप 28 जून 12 में हुई एक हत्या के मामले में नामजद था। उसी रंजिश के चलते रामस्वरूप की हत्या की गई है।

एसओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें