फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार अनियंत्रित होकर पलटी, सात जोग ख्मी

Fri, 02 Jun 2017 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Accident
विज्ञापन
रेउसा इलाके में शुक्रवार दोपहर को बाइक सवार को बचाने में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खायी में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार सात लोग जख्मी हो गए। सभी लोग कार से गौना लेने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा पहुंचाया जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


रामकोट इलाके के पुरैना निवासी मिथुन (30) पुत्र गोपाल प्रसाद वर्मा की 27 मई को थानगांव के ग्राम राजपुर क्योटाना निवासी जगदीश वर्मा की पुत्री से शादी हुई थी। शुक्रवार को मिथुन का गौना था।

दोपहर में रामकोट के पुरैना निवासी उमेश पुत्र गोपाल प्रसाद वर्मा कार (यूपी34एएफ-0081) से राजपुर क्योटाना में मिथुन का गौना लेने जा रहे थे। बिसवां-रेउसा मार्ग पर काशीपुर के पास कार के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया।
विज्ञापन


उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खायी में जाकर पलट गई। इस हादसे में रेखा (35) पत्नी रानू, उमेश (50) पुत्र गोपाल प्रसाद, प्रमोद ( 40) पुत्र सुरेश, नितेश ( 25) पुत्र अशोक, मुस्कान ( 8) पुत्री बिक्की, अभय (5) पुत्र उमेश आदि लोग घायल हो गए।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा पहुंचाया। चिकित्सकों ने रेखा की हालत नाजुक बताई है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक कार सवार लोग सीट बेल्ट नहीं लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें