फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार डिवाइडर से टकराई, पांच जायरीन जख्मी

Fri, 19 May 2017 10:44 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर कोतवाली क्षेत्र में जायरीन को लेकर जा रही एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार पांच जायरीन घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल पीलीभीत जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन


पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम धनपुड़ा निवासी मोहम्मद असलम (40), परिवार के ही शमशेर अली (30), मेंहदी हसन (45), यूसुफ (35) व शरीफ (35) के साथ एक कार से बाराबंकी के देवां शरीफ गया था।

वहां पर चादर चढ़ाने के बाद पांचों लोग कार से घर के लिए चल दिए। शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा डाकघर के निकट कार डिवाइडर से टकरा गई। बताते हैं कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा। जिसकी वजह से कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे की वजह से कार में सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 तालगांव कोतवाली में एक महिला अपने नवजात के साथ बीते 40 दिन पहले नित्यक्रिया को गई थी पर आज तक वहां घर नहीं आई। इस पर पीड़ित पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। 

कोतवाली तालगांव के भगवतीपुर निवासी रामभरोसे ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी (28) पत्नी रघुराई बीते 10 अप्रैल को नित्यक्रिया के लिए अपने नवजात शिशु के साथ गई थी। तब से वापस नहीं आई। इस मामले में पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें