फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में व्यापारी की मौत, तीन घायल

Mon, 26 Oct 2015 11:17 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में हरगांव-लखीमपुुर मार्ग के धन्नाग मोड़ पर रविवार शाम एक टाटा मैजिक गाड़ी पलट गई। इससे गाड़ी में सवार एक व्यापारी की मौत हो गई। जबकि उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत व्यापारी लखनऊ जिले का रहने वाला था। जबकि घायलों में भी दो लखनऊ व एक हरदोई का रहने वाला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



लखनऊ के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के ग्राम नबीकोट नंदना निवासी विश्राम (50) फल व सब्जी का व्यवसाय करते थे। रविवार को वह अपने साथी बख्शी का तालाब निवासी गुड्डू (40), बदलू (25) व हरदोई के संडीला कस्बा निवासी दयाशंकर (50) के साथ सिंघाड़ा खरीदने कस्बा हरगांव गए थे। वहां पर सिंघाड़ा खरीदने के बाद चारों लोग टाटा मैजिक में सवार होकर हरगांव से लखनऊ लौट रहे थे।

रास्ते में सीतापुर लखीमपुर मार्ग पर शहर कोतवाली क्षेत्र में धन्नाग मोड़ पर मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मैजिक में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को वाहन से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान विश्राम ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें