फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस वेल्डिंग टंकी फटी, किशोर का सिर धड़ से अलग

Sun, 18 Jun 2017 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टंकी
विज्ञापन
गौरिया प्रहलादपुर स्थित कार डेंटिंग की दुकान में गैस वेल्डिंग की टंकी फटने से एक किशोर की मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि टंकी में पानी डाल रहा किशोर का सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा।
विज्ञापन


घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं दुकान मालिक मौके से भाग निकला। खबर पाकर वहां काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लखीमपुर निवासी जावेद गौरिया लहरपुर कस्बे के प्रहलादपुर में कार डेंटिंग का काम करता है।

उसने दुकान पर ही गैस वेल्डिंग करने की टंकी लगा रखी थी।  टंकी में पानी डालने के लिए जावेद ने कस्बे के ही इंदिरानगर निवासी गुड्डू (14) पुत्र शौकत को लगा रखा था। बताते हैं कि रविवार शाम गुड्डू गैस टंकी में पानी डाल रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक टंकी तेज धमाके के साथ फट गई। टंकी फटने से गुड्डू उसकी जद में आ गया, जिससे उसका सिर धड़ से अलग होकर दूर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से वहां भगदड़ मच गई।

कई लोग दुकानें बंद कर भाग निकले। इस बीच दुकान स्वामी जावेद भी भाग गया। घटना के बाद वह काफी भीड़ जमा हो गई। खबर पाते ही पुलिस व मृतक के परिवारीजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर परिवारीजन ने समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी थी। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें