फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी के साथ दी जान, जिस घर न जा सकी डोली, उसी चौखट से उठीं अर्थियां

Sat, 14 Nov 2026 04:31 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में युवक और महिला के शव मिलने की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जता रही है, जबकि युवती के परिजन इस बात से इनकार कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
बैठे परिजन और रुचि की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में शनिवार सुबह प्रेमी युगल के शव युवक के घर के बाहर बने छप्पर के नीचे अलग-अलग फंदों से लटके मिले। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। रेउसा पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर छानबीन की और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जता रही है, लेकिन युवती के परिजन इससे इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


घटना रेउसा थाना क्षेत्र के अमलोरा गांव की है। गांव निवासी दिलीप (22) खेती-बाड़ी करते थे। शनिवार की सुबह उनके घर के निकट ही बने छप्पर के पीछे उनका शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला। पैर जमीन से सटे हुए थे। कुछ फीट की दूरी पर, दिलीप के घर से करीब 50 मीटर दूर रहने वाली रुचि (20) का शव भी फंदे से लटक रहा था। सुबह काम पर जाने के लिए निकले ग्रामीणों ने जब शव देखे तो चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते दिलीप और रुचि के परिवार के लोग भी मौके पर आ गए।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती, रुचि की शादी 24 जून 2026 को सदरपुर के टेढ़ीपुरवा गांव निवासी पंकज कुमार से हुई थी। पंकज के अनुसार, बीते नवरात्र में रुचि का गौना हुआ था और वह अपने ससुराल चली गई थीं। 24 अक्तूबर को रुचि को मायके पक्ष के लोग वापस घर ले आए थे। 15 नवंबर को पंकज अपनी पत्नी को वापस लेने जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो गई।
विज्ञापन


सीओ बिसवां हर्षित चौहान और थाना प्रभारी हनुमंत तिवारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मृतका के भाई मुकेश ने प्रेम संबंध होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि अगर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होता तो इसकी जानकारी परिवार के लोगों को जरूर होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें