फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से रेप का प्रयास, विरोध पर पति को छत से फेंका

Fri, 08 Sep 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दबंग ने घर में घुसकर एक दलित महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के पति ने विरोध किया तो दबंग ने उसे छत से नीचे फेंक दिया और मौके से भाग गया। इससे वह जख्मी हो गया है। परिवार ने उसे कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी परिवार गुरुवार रात घर में सो रहा था। आधी रात के वक्त गांव का ही कुरबान अली छत से रास्ते घर में घुस गया। वहां कमरे में महिला (30) सो रही थी। इससे पहले कि महिला को भनक लगती। कुरबान ने महिला को दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया।

इस पर पति की नींद भी खुल गई और शोर सुनते ही पति की नींद टूट गई और वह कुरबान से भिड़ गया। महिला का पति कुरबान को दबोचने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच कुरबान छत पर पहुंच गया। पीछा कर रहा महिला का पति जैसे ही छत पर पहुंचा, कुरबान ने उसे छत से नीचे फेंक दिया जिससे महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


इसी बीच कुरबान मौके से भाग निकला। उधर शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और महिला के पति को पिसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पीड़ित परिवार ने इस संबंध में गांव के कुरबान अली के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जय शंकर सिंह ने बताया कि परिवार की तहरीर पर कुरबान के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, दलित एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें