फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण के घर हथगोले से हमला

Sun, 24 Apr 2016 11:20 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
झगड़े से नाराज एक दबंग पहले पत्नी, बच्चों समेत गांव छोड़ कर चला गया। फिर शनिवार रात वह गांव आ धमका और अपने विरोधी के घर में हथगोले से हमला कर दिया। तीन हथगोले फेंके पर एक भी नहीं फटा, जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन


हथगोले फेंकने पर ग्रामीणों ने आरोपी को दौड़ा लिया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच तीनों हथगोले को बरामद कर केस दर्ज कर लिया है। पिसावां कस्बा निवासी गुलाब सिंह व राजेंद्र सिंह के बीच किसी बात को लेकर 12 दिन पूर्व मारपीट हुई थी।

सूत्र बताते हैं कि मारपीट के बाद राजेंद्र अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर ससुराल चला गया था। शनिवार रात राजेंद्र गांव आ धमका और गुलाब के घर में तीन हथगोले फेंक दिए। हालांकि हथगोले फटे नहीं, जिससे परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। इस बीच ग्रामीणों ने उसे देख लिया लेकिन वह मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों हथगोलों को बरामद कर लिया है। एसओ केके मिश्रा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें