फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदल उड़ाए एक लाख रुपये

Fri, 01 Jul 2016 11:48 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
atm - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिसवां कोतवाली क्षेत्र में उचक्के ने एक शिक्षक का एटीएम कार्ड बदल कर 99,500 रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर रुपये निकले जाने का मैसेज आने के बाद शिक्षक के होश उड़ गए। उसने शुक्रवार शाम इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


बिसवां के ग्राम नौआ नेवादा निवासी विष्णु पाल सहायक अध्यापक हैं। गुुरुवार को वह बिसवां बड़े चौराहा पर एटीएम से रुपये निकाल रहे थे। इसी बीच केबन में आए एक युवक ने बताया कि वह एटीएम का सही ढंग से प्रयोग नहीं कर रहे हैं।

बातों ही बातों में उसने एटीएम कार्ड बदल दिया। रुपये न निकलने पर शिक्षक घर चला गया। शुक्रवार दोपहर अचानक मोबाइल पर रुपये निकाले जाने के मैसेज आने लगे। उचक्के ने एक शॉपिंग माल में 59,500 रुपये की खरीदारी कर ली।
विज्ञापन


वहीं अलग-अलग एटीएम मशीनों से चार बार में 10-10 हजार रुपये निकाले। इस तरह से उचक्के ने 99500 रुपये पार कर दिए। मैसेज आने के बाद शुक्रवार शाम अध्यापक ने अज्ञात उचक्के के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साइबर जानकारों से इस संबंध में मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें