फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर को लूटने वाले दो दबोचे, नकदी बरामद

Mon, 05 Sep 2016 11:28 PM IST
सीतापुर
विज्ञापन
अरेस्‍ट
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के नौव्वा तालाब के पास शनिवार शाम लूटे गए प्राइवेट चिकित्सक के साथ लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई कुछ नकदी बरामद कर ली है। हालांकि पुलिस घटना में शामिल दो अन्य लुटेरों का अभी तक पता नहीं लगा सकी। पुलिस का कहना है कि अन्य दोनों लुटेरों को भी पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


पिसावां थाना क्षेत्र के सेजखुर्द गांव निवासी मुलायम सिंह यादव पुत्र उजागर सिंह यादव क्षेत्र के देवरिया गांव में क्लीनिक चलाता है। शनिवार की शाम उसे बदमाशों ने क्षेत्र के महतनिया व नईका खेड़ा गांव के बीच नौव्वा तालाब के पास लाठी मार कर बाइक से गिराने के बाद नकदी, मोबाइल व बाइक लूट ली थी।

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने रविवार की देर शाम क्षेत्र के जल्लापुर के पास से खीरी के मैगलगंज क्षेत्र के खखरा निवासी धीरेंद्र शुक्ला पुत्र योग नारायन शुक्ला, इसी जिले के परिहरा पिपरिया निवासी राजन मिश्रा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने इनके पास से लूटी गई पांच हजार की नकदी बरामद की है। आरोपियों ने अपने एक साथी का नाम पिसावां के नादन निवासी राजेश बताया व एक अज्ञात बताया है। पुलिस ने कहना है कि दो अन्य की भी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें